प्रशांत बनाए गए भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य
जांजगीर. भाजपा नेता प्रशांत सिंह ठाकुर को भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ की प्रदेश कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया गया है । उनकी नियुक्ति भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय के द्वारा भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय की अनुशंसा से किया गया। इसके पूर्व प्रशांत सिंह ठाकुर वर्ष 2010 से लगातार 2 कार्यकाल जिला महामंत्री में के रूप में कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे भाजपा के प्रांतीय प्रशिक्षण विभाग के सदस्य तथा दुर्ग संभाग के प्रभारी के रूप में कार्य कर रहे हैं।छात्र जीवन से ही सक्रिय प्रशांत सिंह ठाकुर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में दो बार प्रदेश प्रदेश मंत्री और बाद में भारतीय जनता युवा मोर्चा जांजगीर-चाम्पा के जिला अध्यक्ष भी रह चुके हैं ।
उनकी सक्रियता को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति में उनको स्थान किया दिया गया है ।उनकी नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है