JCB से किया जा रहा था रोड बनाने का काम, मेरा जगह है कहते हुए कर दी मारपीट.
भानुप्रतापपुर थाना अंतर्गत ग्राम संबलपुर के मिल परिसर में रोड बानाए जाने की जगह को लेकर गंदी-गंदी गाली गलौच एवं मारपीट कर जान से मारने की धमकी दिए जाने पर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाया गया है.
प्रितेश चोपडा उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम सम्बलपुर ने पुलिस को बताया कि 15 जून 21 को लगभग 3 से 03.30 बजे के आसपास मिल परिसर मे राम बालक साहू आया और जहाँ रोड बनाने का काम JCB द्वारा किया जा रहा था वहां मेरा जगह है कहते हुए गंदी गन्दी गाली गलौच करने लगा. और जान से मारने की धमकी देते हुए बांस की लकडी प्रितेश के साथ मारपीट करना चालू कर दिया.
मामले में पुलिस ने अपराध धारा 294, 323, 506 भादवि का अपराध घटित होना पाये जाने से आरोपी राम बालक साहू के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें