शादी में ठीक नहीं बजाया बाजा, इसलिए कर दी डंडा से पिटाई, सिर... - CG Sandesh

शादी में ठीक नहीं बजाया बाजा, इसलिए कर दी डंडा से पिटाई, सिर फूटने के बाद ले जाना पड़ा अस्पताल.

चारामा थाना अंतर्गत ग्राम बांधपारा में शादी में बाजा सही नही बजाते हो कहकर एक व्यक्ति ने बाजा बजाने वाले की पिटाई कर दी, जिससे उसका सिर फट गया और बेहोश हो जाने के बाद उसे अस्पताल ले जाना पड़ा.

डोकला का निवासी सीताराम सिन्हा  ने पुलिस को बाताया कि 24 जून 21 को पारा के रमेश उईके के घर शादी में वह अपने दोस्त गितेश्वर चक्रधारी, धमेन्द्र यादव,  मुकेश यादव, नरेन्द्र यादव के साथ सामाजिक बाजा को मेनका उइके के शादी में बाजा बजा रहे थे.

इसी दौरान पारा का शोभित उईके शराब पीकर शादी घर में रात्रि करीबन 09.00 बजे आया और तुम लोग बे बाजा सही नही बजाते कहकर बोलने लगा. जिसपर बजा बजाने वाले नियमानुसार बाजा बजाये.

इसके बाद प्रात: करीबन 5-6 बजे मुकेश सो उठकर पेशाब के लिये तुलेश्वर मंडावी के घर बाजू जाकर पेशाब कर रहा था कि रात्रि बाजा बजाने की बात को लेकर बदले की भावना से शोभित उईके मां बहन की गाली गुप्तार कर कहने लगा की रात्रि में तुम बहुत बोल रहे थे आज तुझे जान से मार दूंगा बोल कर पास में पड़ा डंडा से मुकेश यादव के सिर में मार दिया जिससे वह गिर गया और बेहोश पड़ा था. सिर से खून बह रहा था कि मुकेश यादव को तत्काल उपचार के लिए घर के पिकअप वाहन से चारामा अस्पताल ले गये उपचार बाद घटना के संबंध में थाना चारामा शोभित उईके के खिलाफ रिपोर्ट कराया गया है.

मामले में पुलिस ने 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC का अपराध पंजीबध किया है.


अन्य सम्बंधित खबरें