खेत में तार का घेरा लगाने से मना करने पर चाचा ने की मारपीट.  - CG Sandesh

खेत में तार का घेरा लगाने से मना करने पर चाचा ने की मारपीट.

कांकेर के पुसवाड़ा क्षेत्र में काटा तार से खेत का घेरा कर रहे चाचा को मना करने पर उसने मारपीट कर दी, जिसपर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

भागवत साहू पिता सुखधन साहू उम्र 43 साल ने पुलिस को बताया कि उसके पापा सभी भाइयों  का जमीन का बटवारा पिछले साल हुआ है, जिसके बाद 25 जून को 2021  भगवत सुबह करीबन 08.00 बजे अकेला अपने खेत ग्राम पुसावण्ड में काम करने गया था.

भागवत ने बताया कि वहां पास में भर्री खेत है जो उसके बड़े पिताजी खेदू राम साहू के नाम में बटवारा आया है, उक्त भर्री में पिछले 20 वर्षो से  धान मिंजाई का काम करते सभी परिवार आ रहे है, जिस जमीन पर भगवत के चाचा परमानंद साहू और उसका बेटा निरंजन साहू के द्वारा काटा तार से घेरा कर रहे थे. जिसे देखकर भगवत ने मना किया कि हम लोग जिस जगह में धान को मिंजाई करते है उसको मत घेरो बाद में परेशानी होगा.

लेकिन भगवत के चाचा नहीं माने और घेरा करने लगे, इसके बाद भगवत अपने पिताजी सुखधन साहू को फोन करके बताया तो घर से उसके पिताजी और बड़े पिताजी का बेटा नरजू साहू और उसकी पत्नी सेवती साहू एक मोटर सायकल में खेत भर्री के पास करीबन 9.00 बजे आये और सभी मिलकर पुन: चाचा परमानंद साहू को काटा तार घेरने से मना किये तो वह गुस्से में आकर अश्लील गाली देते हुए बार बार तुम लोग मुझे काम करने से रोकते हो मैं काटा तार घेर कर रहूंगा तुम लोगो को जो करना है कहकर परमानंद साहू ने पास में पड़े लकड़ी का डण्डा से सभी के साथ दौड़ा-दौड़कर मारपीट किया जिससे भगवत उसके पिता, एवं अन्य को चोट आई.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.  


अन्य सम्बंधित खबरें