तेज गति के चलते ट्रैक्टर ट्राली असंतुलित होकर पलटी, 2 को हलक... - CG Sandesh

तेज गति के चलते ट्रैक्टर ट्राली असंतुलित होकर पलटी, 2 को हलकी चोट, एक गंभीर रूप से घायल

कोरर थाना अंतर्गत पोटगांव में तेज गति के चलते एक ट्रैक्टर ट्राली असंतुलित होकर पलट गई, जिसमे दो लोगों को हल्की चोट आई है, जबकि गंभीर रूप से घायल होने पर मेकाहारा में भर्ती कराया गया है.

रूपेन्द्र कुमार साहू उम्र 40 वर्ष ने पुलिस को बताया कि 25 जून 2021 को दोपहर 03 से 04 बजे के मध्य उसका छोटा भाई देवनारायण साहू के ट्रेक्टर क्रमांक CG19BG9343 को गांव का घुरूवाराम, अपने खेत काम के लिये किराये पर लेकर जा रहा था.

ट्रेक्टर में दीपक, दिनेश व मुकेश बैठे थे जो ग्राम पोटगांव घुरवाराम के खेत से 100 मीटर पहले ट्रेक्टर चालक देवनारायण साहू के द्वारा ट्रेक्टर को तेजी से चलाते हुये पलटी कर दिया. जिससे ट्रेक्टर मुंडी में बैठे दीपक व दिनेश को हल्का चोट लगा है व मुकेश ट्रेक्टर में दबने से गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे सीएचसी धनेलीकन्हार ईलाज हेतु ले गये जहां प्राथमिक उपचार बाद हाई सेंटर रिफर करने पर परिजनो के द्वारा मेकाहारा अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया है.

मामले में पुलिस ने ट्रेक्टर क्र. CG19BG9343 के चालक देवनारायण साहू पर धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें