रोड क्रास करते समय ट्रक के चक्के में दबकर हुई मौत, चालक के ख़िलाफ मामला दर्ज
नरहरपुर थाना अंतर्गत ग्राम मावलीपारा आवासपारा में रोड क्रास करते समय ट्रक के चक्के में दबकर एक व्यक्ति की मौत होने पर मामला दर्ज किया गया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार 24 जून 2021 के लगभग 03.30 बजे मावलीपारा कच्ची रोड पर इंडियन गैस ट्रक क्रमांक CG 07 AZ 8118 के चालक अजय कुमार पिता संतोष कुमार साहू उम्र 26 वर्ष निवासी भिलाई के द्वारा अपने वाहन को तेजी एवं लापरवाही चलने से पुलिया पास सुरेश कुमार ऊर्फ हेमू रोड क्रास करते समय ट्रक के बांये पीछे चक्का में आ गया एवं तेजी से दब कर मौत पर ही मृत हो गया. जिसपर पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक अजय कुमार साहू के विरुद्ध धारा 304-A-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.
अन्य सम्बंधित खबरें