एकलव्य आदर्श विद्यालय के पुराने भवन में संचालित होगा डायग्नोंस्टिक सेंटर
स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए शासन-प्रशासन द्वारा निरंतर प्रयास किये जा रहें हैं, इसी कड़ी में भानुप्रतापपुर में भी डायग्नोंस्टिक सेंटर स्थापित किया जायेगा, जिसके लिए एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के पुराने भवन का चयन किया गया है। कलेक्टर चन्दन कुमार ने आज उक्त भवन का अवलोकन किया तथा इस परिसर से ही विकास खण्ड चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय का भी संचालन करने के लिए बीएमओ डाॅ. अलिखेश ध्रुव को निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. जे.एल. उईके, एसडीएम भानुप्रतापपुर प्रेमलता मण्डावी, तहसीलदार आनंद नेताम भी मौजूद थे।
अन्य सम्बंधित खबरें