सरायपाली : वाहन के सीट के पीछे बने चेम्बर मे छिपाकर ले जा रहे थे भारी मात्रा में नगदी, 37 लाख रुपये के साथ दो गिरफ्तार.
सिंघोड़ा पुलिस ने 26 जून को ओडिशा की ओर से आ रही एक वाहन में उसके पीछे बने चेम्बर से भारी मात्रा नगदी रुपये बरामद किया है, आपको बता दें कि पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना सिंघोड़ा को वाहन रोकने हेतु निर्देशित किया गया था, जिसपर अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट रेहटीखोन में संदिग्ध वाहनों पर नजर रखकर चेकिंग किया जा रहा था.
इसी दौरान एक सफेद रंग की मारुति सुजुकी सियाज कार क्र0 MH 09 ET 8986 चेक पोस्ट से गुजर रही थी जिसे पुलिस द्वारा संदिग्ध लगा तो उसे रोका गया.
पुलिस ने बताया कि वाहन की तलाशी लेने पर सीट के पीछे बने चेम्बर में रखा हुआ रूपयों का बण्डल मिला. जिसमें 2000, 500, 200 और 100 रूपयें का कुल राशि 37,28,900 रूपयें भरा हुआ था.
जिसके कोई वैध नही होने से थाना सिंघोड़ा की टीम द्वारा भारतीय मुद्रा 37,28,900 रूपयें ,वाहन सियाज क्रमांक MH09ET8986 कीमती 700000 रुपये को अपने कब्जें में लेकर आरोपी पीताम्बर शिवाजी माने पिता शिवाजी अन्ना माने उम्र 46 वर्ष, कोल्हापुर महाराष्ट्र तथा अविनाश सिंगारे पिता श्यामराव सिंगारे उम्र 36 वर्ष कोल्हापुर महाराष्ट्र पर धारा 102 जाफौ0 के तहत कार्यवाही किया.
यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन में अति0 पुलिस अधीक्षक मेघा टेम्बुलकर साहू एवं अनु0अधिकारी (पु) सरायपाली अपूर्वा क्षत्रिय के निर्देशन में थाना प्रभारी सिंघोड़ा चन्द्रकांत साहू, आर0 श्रीकांत भोई, चितरंजन प्रधान, शुशांत बेहरा, सरोज बारीक, रमाकांत त्रिपाठीका विशेष योगदान रहा।