बिजली के लाईट में जुआ खेलते 7 जुआड़ी पुलिस की गिरफ्त में - CG Sandesh

बिजली के लाईट में जुआ खेलते 7 जुआड़ी पुलिस की गिरफ्त में

बांदे  थाना अंतर्गत ग्राम पी.व्ही. 74 में पुलिस ने कुछ लोगों को रात में जुआ खेलते हुए पकड़ा है.

पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिला कि, ग्राम पी.व्ही. 74 शिवपद मंडल के घर कमरा में कुछ लोग बिजली के लाईट उजाले में ताश के 52 पत्तों से रूपये पैसे का हारजीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे है,  इसकी सूचना पर मौका स्थल पर घेराबंदी कर जुआ खेलते हुये जुआडियो को पकडा गया. जिसमे जुआडियान  रतन सिकदार पिता भुनेश्वर सिकदार उम्र 45 वर्ष निवासी मरोडा, पंकज हलदार पिता परिमल हलदार उम्र 28 वर्ष पी.व्ही. 75 ,  नरेश बछाड़ पिता निखिल बछाड़ उम्र 29 वर्ष निवासी पी.व्ही.74, निकुंज सरकार पिता नित्यनंद सरकार उम्र 30 वर्ष, रामकुमार भवाल पिता दीपक भवाल उम्र 26 वर्ष निवासी पी.व्ही.74 , शिवपद मंडल पिता स्व. सिध्देश्वर उम्र 41 वर्ष निवासी पी.व्ही. 74,  शंकर किरतनिया पिता सुकदेव किरतनिया उम्र 22 वर्ष निवासी पी.व्ही. 74 के पास से कुल जूमला रकम 2150.00 रू. एवं  ताश के 52  पत्ते एवं एक प्लास्टिक चटाई को जप्त कर  जुआडियानो का कृत्य अपराध धारा 13 जुआ एक्ट का घटित करना पाये जाने से विधिवत गिरप्तार कर, अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया.


अन्य सम्बंधित खबरें