शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की को भागने वाले अज्ञात व्यक्ति... - CG Sandesh

शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की को भागने वाले अज्ञात व्यक्ति पर मामला दर्ज.

भानुप्रतापपुर थाना अंतर्गत ग्राम केंवटी से एक नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने वाले अज्ञात व्यक्ति पर मामला दर्ज किया गया है.

प्रार्थिया लड़की की माँ ने पुलिस को बताया कि वह अपनी नाबालिग़ लड़की उम्र 16 वर्ष को साथ लेकर अपने मौसा के यहाँ ग्राम केंवटी आई थी, जहाँ 26 जून 2021 के लगभग 1.00 बजे उसके मौसा के घर केंवटी से किसी अज्ञात व्यक्ति ने बहला फुसलाकर विवाह करूंगा बोलकर प्रार्थी की नाबालिग़ पुत्री को भगा कर ले गया,  जिसकी उसके परिजनों द्वारा पता तलाश करने पर पर कुछ पता नहीं चला.

मामले में पुलिस से शिकायत पर अज्ञात के विरुद्ध धारा 363-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.  


अन्य सम्बंधित खबरें