वाहन दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने पर एक व्यक्ति रायपु... - CG Sandesh

वाहन दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने पर एक व्यक्ति रायपुर रिफर.

कोरर थाना अंतर्गत डोंगरगांव के पास वाहन दुर्घटना में एक व्यक्ति के गंभीर रूप से घायल होने पर उसे रायपुर रिफर किया गया है.

प्रेमलाल उसेंडी उम्र 30 वर्ष ने पुलिस को बताया कि 26 जून 2021 शनिवार को सुबह 08 से 09 बजे के बीच में उसका पडोसी कार्तिक राम बघेल पिता सूरजुराम बघेल उससे मोटर सायकल क्रमांक CG05AB4257 मेहमान छोडने के लिए मांग कर ले गया और ले जाते समय ग्राम डोंगरगांव मेन रोड मोड पास, सामने से तेज रफ्तार से आ रही मोटर सायकल क्रमांक CG05W6020 के चालक द्वारा लाकर ठोकर मार कर एक्सीडेंट कर दिया जिससे कार्तिक राम बघेल के सिर में चोट आयी है एंव साथ में बैठे मोंटु कुलदीप पिता बिशेश्वर कुलदीप उम्र 06 वर्ष निवासी डौंडी जिला बालोद को ज्यादा चोट लगी जिसे ईलाज हेतु कांकेर अस्पताल ले गये जहां से उसे रायपुर रिफर किया गया है.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने मो.सा.क्र.CG05W6020 के चालक पर धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें