घर में पैसा देने कहा तो कुदाली से मारकर कर दी पिता की हत्या, शराब पीने के बाद हुआ था विवाद
चारामा थाना अंतर्गत को ग्राम मैनखेड़ा में 26 जून को एक बेटे ने अपने ही पिता की कुदाली से मारकर हत्या कर दी, जिसपर पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार में 26 जून को परमेश्वर दर्रो ने पास उसके ससुराल पक्ष से मेहमान आये, जिनको खाना खिलाने के लिये मुर्गा बनाया गया था, दोनो बाप बेटा दारू पिये हुये थे. इसके बाद सभी लोग खाना खाकर उठ गये थे और परमेश्वर खाना खा रहा था. तभी परमेश्वर के पिता परमेश्वर को बोला की कमाता है तो पैसा घर में भी दिया कर खेती बाड़ी में भी ध्यान दिया कर आवारा गर्दी करते घुमते रहता है, दारू पीकर पुरा पैसा उड़ा देता है बोला.
जिसपर परमेश्वर जवाब में बोला की मैं अपना कमाता हूं सगा लोग के सामने मत बोला करो इसी बात पर दोनो बाप बेटा में बात बड़ गया और लड़ते झगड़ते दोनो घर से बाहर निकलकर गली रोड़ में चले गये.
इसके पीछे पीछे परमेश्वर की माँ भी गई दोनो को छुड़ाने की कोशिश की, लेकिन दोनों नही माने तभी परमेश्वर अपने हाथ में रखे बाड़ी में काम करने के कुदाली से अपने पिता पर जान से मारने की नियत से लगातार वार करते 3-4 बार मारा जिससे परमेश्वर का पिता वही गिर गया. और खून निकलने लगा. जिससे उसकी मौत हो गई.
बताया गया कि परमेश्वर दर्रो ने वाद विवाद एवं लड़ाई झगड़ा कर जान से मारने की नियत से अपने पिता की कुदाली से मारकर हत्या किया है. मामले में पुलिस ने आरोपी परमेश्वर दर्रो के विरुद्ध हत्या के लिए धारा 302 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.