शादी में आपस में झगड़ रहे थे दो लोग,  समझाने गया तीसरा तो हो ... - CG Sandesh

शादी में आपस में झगड़ रहे थे दो लोग, समझाने गया तीसरा तो हो गई पिटाई, बुलाना पड़ा एम्बुलेंस

भानुप्रतापपुर थाना अंतर्गत धनगुडरा में शादी घर के पास गली एक व्यक्ति को आपस ले लड़ रहे दो व्यक्ति को समझाना महंगा पड़ गया. और उसकी पिटाई हो गई जिसके बाद एम्बुलेंस बुलाना पड़ा.  

प्रार्थी अशोक कुमार करपगियां  ने पुलिस को बताया कि 25 जून 2021 को रात्रि 11.55 बजे वह गांव के फकीर राम के घर शादी में गया था, जहां गांव के ललित पिद्दा एवं अजय करबगियां झगड़ा हो रहे थे.  जिसे देखकर प्रार्थी आशोक बीच बचाव के लिए गया तो अजय कुमार ने तुम कौन होते हो मुझे रोकने समझाने वाले कहकर मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का से मारपीट किया व अपने दांत से प्रार्थी के बायें कान को काट दिया उसके कान के पास खून निकलने लगा और उसे 108  एंबुलेुंश ईलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी अजय कुमार करपगियां के विरुद्ध धारा 294, 323, 506(B) भादंसं के तहत अपराध पंजीबध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें