ट्रक की ठोकर से बैल की मौके पर मौत, मामला दर्ज  - CG Sandesh

ट्रक की ठोकर से बैल की मौके पर मौत, मामला दर्ज

भानुप्रतापपुर थाना अंतर्गत मेन चौक के पास दल्ली रोड़ में एक ट्रक द्वरा बैल को ठोकर मारने से बैल की मौके पर ही मौत हो गई, जिसपर मामला दर्ज किया है.

मितेश निषाद ने पुलिस को बताया कि 26 जून 2021 के रात्रि 09:30 बजे वह अपना दुकान बंद करके घर नयापारा जा रहा था कि मेन चौक से दल्लीराजहरा की ओर जा रही ट्रक क्रमांक CG-19-BN-3345  के चालक द्वारा अपनी ट्रक को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए रोड़ किनारे खड़ा बैल को ठोकर मारकर एक्सीडेण्ट कर दिया जिससे गेहूंआ रंग का बैल कीमती करीबन 25,000 रूपये की मौके पर ही मृत्यु हो गया.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी चालक के विरुद्ध धारा 429-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें