होटल में पिला रहा था शराब, पुलिस ने की कार्यवाही  - CG Sandesh

होटल में पिला रहा था शराब, पुलिस ने की कार्यवाही

चारामा पुलिस ने 27 जून को नाकापारा शराब भटटी के पास एक व्यक्ति को अपने होटल में शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले को पकड़ा है.

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नाकापारा शराब भटटी के पास पहुँच कर महादेव देवांगन के चलित होटल पर घेरा बंदी कर रेड कार्यवाही किया गया, जहाँ होटल मालिक अपने होटल में लोगो को बैठा कर शराब पिला रहा था. इस दौरान शराबी लोग पुलिस पार्टी को देख कर भाग गये घटना स्थल पर देशी प्लेन मदिरा का पौवा जिसका ढक्कन खुला हुआ जिसमें आधा देशी प्लेन शराब भरा हुआ एक कुरकुरे का चखना पैकेट खुला हुआ दो नग डिस्पोजल गिलास पुलिस द्वारा जप्त किया गया.

मामले मे पुलिस ने होटल मालिक महादेव देवांगन पिता मनबोध देवांगन उम्र 32 वर्ष के खिलाफ अपराध धारा कायम कर विवेचना में लिया.


अन्य सम्बंधित खबरें