जमीन बंटवारे को लेकर पिता से मारपीट, मामला दर्ज  - CG Sandesh

जमीन बंटवारे को लेकर पिता से मारपीट, मामला दर्ज

रावघाट थाना अंतर्गत ग्राम फुलपाड में जमीन का बंटवारा को लेकर पिता से मारपीट करने पर मामला दर्ज किया गया है.

परसूराम नुरेटी ने पुलिस को बताया कि उसका मेरा बड़ा भाई नरसूराम नुरेटी जो कि ग्राम फुलपाड में रहता है, उसका एवं सभी भाईयों में जमीन का बंटवारा हो गया है. परसुराम का भाई नरसू के घर के बगल में ही अपने बेटे रामलाल नुरेटी तथा सोमनाथ के साथ रहता है.

नरसू के बेटे अक्सर उसके साथ वाद-विवाद करते रहते थे और 01 जून 2021 को लगभग सुबह के 09-10 के बीच हरसू को रामलाल और सोमनाथ अपने घर में जमीन के संबंध में बात करने के लिए बुलाये थे.और वही पर जमीन को लेकर वाद-विवाद करने लगे.  

रामलाल और सोमनाथ गंदी-गंदी गांलिय देते हुए जान से मारने की धमकी देकर वही पडे डंडे से अपने पिता के साथ मारपीट किये जिससे नरसूराम के सिर में चोट आयी है,  मामले की शिकायत पर पुलिस आरोपी के विरुद्ध धारा 294,506,323,34 भादवि का पाये जाने से तथा घटनास्थल अन्य थाना क्षेत्राधिकार का होने से शून्य में अपराध पंजीबध्द विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें