सहायक जिला अभियोजन अधिकारी की कार को बोलेरो ने मारी ठोकर, मा... - CG Sandesh

सहायक जिला अभियोजन अधिकारी की कार को बोलेरो ने मारी ठोकर, मामला दर्ज.

चारामा  थाना अंतर्गत कंडेल पुलिया के पास एक बोलेरो वाहन चालक ने कार को ठोकर मार दी, जिससे कार चालक एवं उसके बेटे को चोट आई है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार भूपेन्द्र कुमार डहरिया सहायक जिला अभियोजन अधिकारी 28 जून 2021 को अपने आवश्यक कार्य से कार क्रमांक CG 11 AH 4194 में बैठकर अपने परिवार के साथ पखांजूर से रायपुर जा रहा था, कि चारामा से 1 कि.मी. आगे कंडेल पुलिया के पास पीछे चल रही बोलोरो वाहन क्रमांक CG 27 H 2519 के चालक वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर भूपेंद्र के  वाहन को पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया. जिससे भूपेंद्र के पीछे सिर में चोट लगा व मेरे उसके बेटे कनिष्क के पीछे सिर में चोट लगा है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी CG 27 H 2519 के चालक पर धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें