चयनित शिक्षक नंदकिशोर का भव्य स्वागत
लगातार आंदोलन व प्रदर्शन करने वाले चयनित 14580 शिक्षकों के साथ आज तक न्याय नहीं हुआ। आम आदमी पार्टी बेरोजगार युवकों की आवाज बनकर लगातार प्रदेश में आंदोलन कर रही है 14525 चयनित शिक्षकों को न्याय दिलाने के लिए आम आदमी पार्टी की शीर्ष नेतृत्व ने आमरण अनशन तक किया था जिस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोई निर्णय नहीं लिया आम आदमी पार्टी युवाओं को एकजुट करने व रोजगार के लिए पूरे प्रदेश में युवा रोजगार यात्रा निकालने की अनुमति मांगी थी जो कि शासन की ओर से कोई अनुमति नहीं दी गई फिर भी आम आदमी पार्टी युवाओं को रोजगार दिलाने एवं चयनित शिक्षकों की भर्ती के लिए लड़ाई लड़ रही है
चयनित 14580 शिक्षकों में से एक चयनित अभ्यर्थी नंदकिशोर पूरे छत्तीसगढ़ में साईकिल से भ्रमण कर अलख जगा रहे हैं और मुख्यमंत्री के नाम संदेश दे रहे कि सभी 14580 चयनित शिक्षकों की भर्ती जल्द से जल्द की जाए ताकि बेरोजगार चयनित शिक्षकों को रोजगार मिल सके और उनके परिवार का भरण पोषण हो सके ।
इतवार को बसना विधानसभा के चयनित शिक्षकों एवं आम आदमी पार्टी सरायपाली विधानसभा प्रमुख आशिक हुसैन के द्वारा शहीद वीर नारायण चौक बसना में नंद किशोर का पुष्प माला से भव्य स्वागत किया गया एवं उनमें यात्रा का जोश बना रहे इसके लिए सरकार के विरुद्ध नारे लगाए गए।