छत्तीसगढ़ : ऑनलाइन गेम बच्चों के साथ उनके परिजनों को भी पड़ रह... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ : ऑनलाइन गेम बच्चों के साथ उनके परिजनों को भी पड़ रहा भारी.....12 साल के बच्चे ने गेम के लेवल को अपग्रेड करने के चक्कर में माँ के खाते से निकाले 3.22 लाख...

ऑनलाइन गेमिंग की दुनिया अब बच्चों के साथ उनके परिजनों को भी भारी पड़ने लगा है. कांकेर में एक महिला के खाते से उसके बिना जानकारी के  तीन माह में 3.22 लाख रुपए निकल गए. और महिला को पता चला तो ऑनलाइन ठगी की आशंका से FIR दर्ज कराई.

इसके बाद जब पुलिस ने मामले की जांच की तो सामने आया कि महिला के ही 12 साल के बच्चे ने गेम के लेवल को अपग्रेड करने के चक्कर में हथियार खरीद डाले.

मामला पंखाजूर थाना क्षेत्र का है. जहाँ  पीवी 12 मिडिल स्कूल में टीचर शुभ्रा पाल के खाते से 8 मार्च से 10 जून के बीच 278 बार ट्रांजेक्शन हुआ. इस दौरान उनके खाते से 3.22 लाख रुपए निकल गए. इसे लेकर उन्होंने 11 जून को थाने में शिकायत की.

खास बात यह रही कि रुपए निकलने के लिए उनके मोबाइल पर एक बार भी OTP नहीं आया. ऐसे में इसे शातिरों का ऑनलाइन ठगी करने का नया तरीका मानकर पुलिस ने जांच शुरू की.

पुलिस जांच के पता चला कि क्षेत्र के कई बच्चे इस गेम की गिरफ्त में है. जिसमे से यह बच्चा भी अपने मोहल्ले के किशोरों और युवकों के साथ ऑनलाइन गेम खेलता था. कुछ अन्य बच्चों की भी इसी तरह ऑनलाइन खरीदी की बात सामने आ रही है. हालांकि बच्चे के परिजन का आरोप है उनके बेटे ने किसी बड़े बच्चे के बहकावे में आकर ऐसा किया है. बच्चे घर से मिली पॉकेट मनी और रुपए चोरी कर खर्च कर रहे हैं. जिनके पास ऑनलाइन सुविधा नहीं है, वे किसी और से खरीदारी करने उन्हें रुपए देते हैं.


अन्य सम्बंधित खबरें