आर्टिका की ठोकर से मोटरसायकल में सवार तीन को आई चोट, मामला दर्ज
अंतागढ़ थाना अंतर्गत पोडगांव मेन रोड के पास सड़क दुर्घटना में चोट आने पर मामला दर्ज करवाया है.
रूपेश भारतद्वाज ने पुलिस को बताया कि वह 24 जून 2021 को वह अपने साथी मोनेश्वर सिन्हा के साथ मार्केटिंग कार्य पर अंतागढ आया हुआ था, जहाँ से वह 28 जून को प्रकाश उयके और मोनेश्वर सिन्हा के साथ मोटर सायकल क्रमांक CG 08 AA 6276 हीरो HF डिलक्स से बडेतोपाल गया था.
इसके बाद सभी मार्केटिंग कार्य कर बडेतोपाल से लामपुरी जा रहे थे. इस दौरान मोटर सायकल को मोनेश्वर सिन्हा चला रहा था रुपेश और प्रकाश उयके पीठे बैठे थे. तभी सुबह करीब 09:15 बजे ग्राम पोडगांव मेन रोड के पास अंतागढ की तरफ से आ रही मारूती आर्टिका वाहन क्रमांक CG 18 C 1125 के चालक द्वारा तेजी एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते मोटर सायकल को सामने से ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया. जिससे रूपेश के बांया पैर में चोट आया है, और प्रकाश उयके एवं मोनेश्वर सिन्हा को भी चोट लगी है.
बताया गया कि मारूती आर्टिका वाहन क्रमांक CG 18 C 1125 के चालक द्वारा तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर सामने से ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट करने से उसे एवं उसके साथी मोनेश्वर सिन्हा तथा प्रकाश उयके को चोट आयी है.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मारूती आर्टिका वाहन क्रमांक CG 18 C 1125 के चालक पर धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.