लोहे के टंगिया से मारकर किया घायल, हत्या के प्रयास का मामला ... - CG Sandesh

लोहे के टंगिया से मारकर किया घायल, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज

कोरर थाना अंतर्गत ग्राम बाबूदबेना में लोहे के टंगिया से एक व्यक्ति को मारकर घायल कर दिया, जिसपर पुलिस ने हत्या के प्रयास का  मामला दर्ज किया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार 28 जून 2021 को गनपत गांवर को गांव के श्यामसुंदर दर्रो के द्वारा शाम करीबन 5 से 05.30 बजे सुकलु कांगे के घर के बाडी में लोहे के टंगिया से गनपत के गर्दन के पीछे एंव दाये कंधे में मारकर घायल कर दिया है. जिसके बाद गनपत खुन से लथपथ था एवं गर्दन के पीछे एंव दाये कंधे में चोट लगा था. और खुन बह रहा था.

मौके पर वहा गांव के अन्य लोग भी थे जिसके बाद गनपत को 108 एम्बुलेंस के माध्यम से ईलाज हेतु हांस्पिटल ले जाया गया है. मामले मे पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध धारा 307 भादवि का पाये जाने से आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है. घटना को किसलिए अंजाम दिया गया इसका अभी खुलाशा नहीं किया जा सका है.


अन्य सम्बंधित खबरें