घर के सामने लोगो को बैठाकर पिला रहा था शराब... मुखबिर की सुचना पर हो गई कार्रवाई.
पखांजूर पुलिस ने 28 जून को मुखबिर की सुचना पर ग्राम पीव्ही 129 के बाबुराम मण्डल को अपने घर के सामने लोगो को बैठाकर शराब पीलाते हुए पकड़ा है.
पुलिस ने बताया कि 28 जून को 19.45 बजे घटना स्थल ग्राम पीव्ही 129 आरोपी बाबुराम मण्डल के घर सामने रेड कार्यवाही किया गया जहाँ आरोपी बाबुराम मण्डल पिता शिवपद मण्डल उम्र 43 वर्ष निवासी पीव्ही 129 गोविन्दपुर थाना पखांजूर जप्ती सम्पति एक सफेद रंग की प्लास्टिक झिल्ली के अंदर 50ML देशी महुआ शराब हाथ भट्टी का बना एवं 03 नग डिस्पोजल गिलास व एक खाली पानी बाटल जिसमें महुआ शराब की गंध आ रही है एवं चखना (मुर्रा) के साथ मिला. जिसे पुलिस ने जप्त किया व आरोपी बाबुराम मण्डल का कृत्य धारा 36(च) आबकारी अधिनियम के तहत् पाये जाने से अपराध पंजीबध कर विवेचना में लिया.
अन्य सम्बंधित खबरें