अज्ञात चोरों द्वारा पार कर दी गई घर के सामने रखी मोटरसायकल. - CG Sandesh

अज्ञात चोरों द्वारा पार कर दी गई घर के सामने रखी मोटरसायकल.

भानुप्रतापपुर थाना अंतर्गत  संतोषी नगर में घर के सामने रखी मोटरसायकल अज्ञात चोरों द्वारा पार कर दी गई. पीड़ित को इसकी जानकारी सो कर उठने के बाद चली, जिसके बाद उसने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाया है.  

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रवीण सिंह ठाकुर ने  मोटर साईकिल कम्रांक CG 19 BA 7642 हिरो होण्डा को 28 जून 21 को संतोषी नगर में अपने घर के सामने गली रोड़ में खड़ी कर सो गया था. इसके बाद वह करीब रात्रि 11.00 बजे उठकर देखा था जहाँ उसकी मोटर सायकिल घर के सामने खड़ी थी. लेकिन सुबह सो कर उठने के बाद  उसकी मोटर सायकिल घर के सामने खड़ी किये स्थान पर नहीं था. जिसे किसी अज्ञात चोर द्वारा दिनांक 28/6/21 से दिनांक 29/6/21 के सुबह 6 बजे के मध्य चोरी कर लिया गया था. इसके पीड़ीत ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है, जिसपर अज्ञात के विरुध धारा 379-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें