ट्रक की ठोकर से एक घायल एवं मेटाडोर क्षतिग्रस्त, मामला दर्ज. - CG Sandesh

ट्रक की ठोकर से एक घायल एवं मेटाडोर क्षतिग्रस्त, मामला दर्ज.

कांकेर: कांकेर पुलिस ने 30 जून को ग्राम नार्थिया नवागांव में हुए एक एक्सीडेन्ट पर मामला दर्ज किया है. पुलिस ने बताया कि 30 जून को प्रात: 09.30 बजे दुबे ट्रासपोर्ट का वाहन मेटाडोर सीजी 10 वाय.4989 मे माल लोडकर जगदलपुर गया था. जहाँ जगदलपुर मे माल खाली कर केशकाल मे रूका था.

इसके बाद 30 जून 21 को वापस केशकाल से कांकेर होते हुये बिलासपुर जा रहा था कि करीबन 09.30 बजे नेशनल हाईवे रोड 30 मे ग्राम नार्थिया नवागांव मे मंदिर प्रवेश द्धार से करीबन 100 मीटर आगे मेन रोड मे रायपुर की ओर से आ रही ट्रक क्रंमाक सीजी 18 एफ.0407 का चालक द्धारा अपने वाहन को तेज उतावलेपन एंव लापरवाही पूर्वक चलाते हुये मेरे वाहन मेटाडोर क्रंमाक सीजी 10 वाय.4989 को सामने से हेल्फर साईड को ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया. जिससे अशोक यादव को चोट आया है एंव वाहन क्षतिग्रस्त हो गया.
मामले में ट्रक क्रं. CG18 F 0407 के चालक के विरूद्ध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें