मोटर सायकल को खड़ी कर पेशाब करने के लिये रुके व्यक्ति से अज्ञात व्यक्तियों ने लूट लिए रुपये
कांकेर थाना अंतर्गत ग्राम धौराभाटा में एक व्यक्ति से रात करीब 10 बजे तीन अज्ञात व्यक्तियों ने डरा धमका कर उससे 2000 रूपये लुट लिये. जिसपर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार हरिश कुमार कावड़े पिता रजनू राम कावड़े 28 जून 2021 को रात्रि 9.30 बजे अपने मोटर सायकल ग्लेमर क्रमांक सीजी 04 एच.आर 6432 से कांकेर से अपने घर धौराभाठा जा रहा था.
इसी दौरान करीबन रात्रि 10.00 बजे ग्राम सराईटोला से 100 मीटर दूर मेन रोड खेत पुलिया के पास वह पहूंचकर मोटर सायकल को खड़ी कर पेशाब करने के लिये रूका, तभी होडा साईन मोटर सायकल क्रमांक CG07BX2840 में सवार तीन अज्ञात व्यक्ति उसके पास आये और बोले कि कितना पैसा रखा है निकाल कर दो. जिसपर हरीश ने मना किया तो उसे मारने पीटने की धमकी दी जिसपर वह डर के मारे अपना पर्स को निकाला तो उनमें से एक व्यक्ति ने पर्स में रखे पांच-पांच सौ के चार नोट कुल 2000 रूपये एवं आधार कार्ड, एटीएम कार्ड और परिचय पत्र को लूट लिये. और तीनो व्यक्ति द्धारा किसी को बताया तो जान से तुम्हे जान से मार देंगे कहकर अपने मोटर सायकल मे सवार होकर वह से चले गये.
मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपियो के विरूद्ध अपराध धारा 392-IPC सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया है.