घर मे लगा टीना गिरने पर बुजुर्ग से की मारपीट - CG Sandesh

घर मे लगा टीना गिरने पर बुजुर्ग से की मारपीट

कांकेर थाना अंतर्गत ग्राम सिंगारभाट में 70 वर्ष के बुजुर्ग से घर मे लगा टीना गिरने से मारपीट की गई. जिसकी शिकायत पीड़ित ने पुलिस से की है.

प्रार्थी आनंद मण्डावी उम्र 70 वर्ष ने पुलिस को बताया कि 28 जून 2021 के रात्रि करीबन 08.00 बजे वह पड़ोसी जीवन निषाद के घर के पास खड़ा था, इसी दौरान जीवन निषाद के घर मे लगा टीना का दरवाजा प्रार्थी के हाथ लगने से गिर गया इतने मे जीवन निषाद आया और प्रार्थी आंनद को घर के दरवाजा को क्यो गिरा दिये हो कहकर गाली गलौच करने लगा.

प्रार्थी ने जब जीवन निषाद  को गाली देने से मना किया तो जीवन निषाद ने उसे मां बहन की अश्लील गाली गलौच करते हूये आज तुझे जान से मार डालूगां कहकर हाथ मे रखे डण्डा से मारपीट किया. जिससे प्रार्थी आनंद को चोट आया है.


अन्य सम्बंधित खबरें