अज्ञात वाहन चालक ने मारी ठोकर, 108 की मदद से लाया गया जिला अस्पताल
30 जून 2021 के दोपहर करीब 3 बजे कांकेर के सेन चौक के पास एक अज्ञात वाहन चालक ने टीवीएस में जा रहे दो व्यक्तियों को ठोकर मार दिया जिसके बाद उन्हें 108 के माध्यम से जिला अस्पताल ले जाना पड़ा.
प्राप्त जानकारी के अनुसार अमित चक्रधारी और संजू चक्रधारी अपनी टीवीएस एक्सल क्रंमाक सीजी 19 बी.डी. 3188 मे सवार होकर साप्ताहिक बाजार सब्जी छोडने के लिये निेकले थे, इसी दौरान 03.00 बजे सेन चौक के पास पंडरीपानी की ओर से आ रही अज्ञात ट्रक कन्टेनर के चालक ने अपने वाहन को तेज लापरवाही उतावलेपन से चलाकर उनके टीवीएस को ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया. जिससे टीवीएस में बैठे दोनो को चोट आई और उन्हें 108 की मदद से जिला अस्पताल कांकेर लाया गया.
बताया गया कि अज्ञात ट्रक कन्टेनर के चालक के द्वारा तेज लापरवाही से वाहन चलाकर ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट करने से चोट आई है. मामले की शिकायत पर अज्ञात1 के विरुद्ध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.