कार ने बाइक को मारी ठोकर, मामला दर्ज  - CG Sandesh

कार ने बाइक को मारी ठोकर, मामला दर्ज

रेवेंद्र जैन ने पुलिस को बताया कि 30 जून 2021 को उसके पिताजी टीकम जैन मोटर सायकल का सर्विसिंग कराकर खपरापारा कांकेर वाले घर के लिए आ रहे थे. इसी दौरान अलबेलापारा डडसेना कलार समाज भवन के पास सामने से आ रही एक ग्रे रंग के कार चालक के द्वारा अपने कार को तेज रफ्तार लापरवाही पूर्वक चलाकर रविन्द्र के पिता टीकम जैन को एक्सीडेंट कर दिया. जिससे उसे चोट आई.

एक्सीडेंट करने वाले कार का नंबर 1004 ही देख पाना बताया गया, दुर्घटना में बाद रविन्द्र को ईलाज के लिए के.डी.अस्पताल कांकेर में भर्ती कराया जहां ईलाज चल रहा है, और वह चल पाने में असमर्थ है. मामले में पुलिस ने ग्रे रंग का कार क्र.1004 के चालक के विरुद्ध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें