घर के रसोई में मिला 18 लीटर महुआ शराब, आरोपी गिरफ्तार.
नरहरपुर पुलिस ने 30 जून को मुखबीर की सूचना पर ग्राम पलेवा के लिकेश सिन्हा पिता नकुल राम सिन्हा के घर से देशी महुआ शराब जप्त किया है. पुलिस ने बताया कि मुखबीर बताये अनुसार लिकेश सिन्हा के घर की तलाशी लेने पर घर के रसोई रूम कुल 18 लीटर महुआ शराब कीमती 18,00 रूपये मिला जिसे जप्त कर आरोपी लिकेश सिन्हा पिता नकुल राम सिन्हा को गिरफ्तार कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया.
अन्य सम्बंधित खबरें