शराब के नशे में माँ और पिता से मारपीट, बांसी खाना को लेकर हु... - CG Sandesh

शराब के नशे में माँ और पिता से मारपीट, बांसी खाना को लेकर हुई थी बहस.

नरहरपुर थाना अंतर्गत ग्राम कुरालठेमली आमापारा में शराब के नशे में एक बेटे ने आपनी माँ से अश्लील गाली गलौच कर मारपीट किया. जिसकी शिकायत पुलिस में की गई है.  

प्रार्थिया बिमला मरकाम ने पुलिस को बताया कि 1 जुलाई 2021 के सुबह करीब 09.00 बजे जब वह घर में खाना बनाने के लिये आग जला रही थी, तभी उसी समय उसका सौत बेटा मया राम मरकाम उम्र 26 वर्ष शराब के नशे में आया, बोला कि तुम मुझे बांसी खाना को दे रहे हो.

ऐसा कहने पर बिमला बोली कि अभी खाना बना रही हूं, खाना बनने के बाद गरम खाना खा लेना,  इतना बोलने पर मायाराम गंदी-गंदी अश्लील गालियां देकर जान से मारने कि धमकी देते हुये बास के डंडे से मारपीट गाली गलौच किया. जिसके कारण प्रार्थिया बिमला घर में छिप गई.

उसके बाद आरपी मयाराम अपने पिता के पास खेत तरफ गया,  जहाँ वह अपने पिता को खेत को गिरवी में बेचा है, कहकर उसको भी गंदी-गंदी गालिया जान से मारने की धमकी देते हुये डंडा से मारपीट कर खेत से घर आ गया, और फिर से अपनी सौत माँ बिमला को मारने पीटने के लिये खोजने लगा.

मामले में पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट पर धारा 294, 323, 506 भादवि का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें