घर के सामने रखी दोपहिया हुई चोरी, मामला दर्ज
नरहरपुर थाना क्षेत्र के बादल बाजारचौक में घर के सामने रखी एक दो पहिया गाड़ी अज्ञात चोरों द्वारा पार कर दी गई.
प्राप्त जानकारी के अनुसार शत्रु राम कल्लो उम्र 29 वर्ष 1 जुलाई 2021 को शाम के समय खेत से आकर अपनी मोटर सायकल एच एफ डिलक्स क्रमांक CG 05 U 8486 को घर के परछी में रखा और मोटर सायकल के हेंडल लॉक खराब होने के कारण मोटरसायकल को बिना लॉक किये गांव में शादी घर चला गया.
इसके बाद जब वह वहन से आकर रात्रि 12.00 बजे देख तो तब मेरा मोटर सायकल खड़ा हुआ था, लेकिन अगले दिन सुबह 06.00 बजे जब वह सोकर उठा तो देखा, जहां मोटर सायकल को रखा था, वहां पर नहीं था. जिसका आसपास पता करने पर भी पता नहीं चला. रिपोर्ट पर अज्ञात के विरुद अपराध धारा 457, 380 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया है.
अन्य सम्बंधित खबरें