घर मे लगा ताला को तोड़कर चोरी. - CG Sandesh

घर मे लगा ताला को तोड़कर चोरी.

कांकेर थाना अंतर्गत साकेतनगर में घर मे लगा ताला को तोड़कर एक व्यक्ति के यहाँ 71 हजार रुपये के संपति की चोरी कर ली गई. चोरी की शिकायत पीड़ित ने पुलिस ने की है.

प्रार्थी तापस मंडल ने पुलिस को बताया कि 30 जून 2021 को वह अपने परिवार शादी मे पखांजुर घर मे ताला लगा कर गया था. इसके बाद 02 जुलाई 2021 को दोपहर मे घर मे जब वह आये तो घर का ताला टुटा हुआ था और आलमारी मे रखे सोने का बाली एवं सोने का सिक्का 2 नग, चादी के 2 नग सिक्का एवं नगदी रकम 16000/ रूपये , कुल 71000/ का संपति को किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले जाया गया था.

जिसपर पुलिस ने उक्त अज्ञात आरोपी का कृत्य अपराध धारा सदर 457,380 भादवि का अपराध घटित करना पाये जाने से अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबंद्ध कर विवेचना मे लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें