फारेस्ट नाका के आगे हुई दो मोटरसायकल के बीच दुर्घटना, मामला ... - CG Sandesh

फारेस्ट नाका के आगे हुई दो मोटरसायकल के बीच दुर्घटना, मामला दर्ज.

भानुप्रतापपुर. प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी महेन्द्र बेसरे 24 जून  2021 के शाम करीब 4.00 बजे अपनी मोटर सायकल क्रमांक CG 19 BE 9139 में गोड़पाल से अपने घर बसंतनगर भानुप्रतापपुर कांकेर मेन रोड़ से आ रहा था. और फारेस्ट नाका के आगे अपने मोटर सायकल को मोड़ते समय पीछे से आ रहे मोटर सायकल क्रमांक CG 19 BN 0675 के चालक महेश नेताम निवासी लामपुरी के द्वारा अपनी मोटर सायकल को तेजगति एवं लापरवाही पूर्वक चलाते प्रार्थी को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे उसे सिर, सीना, दायें पैर के घुटना में चोट आने से ईलाज के लिए सरकारी अस्पताल भानुप्रतापपुर लाये. और वहां से रिफर करने पर कांकेर कोमलदेव अस्पताल ईलाज के लिए ले गये.

प्रार्थी ने बताया कि मोटर सायकल क्रमांक CG 19 BN 0675 के चालक महेश नेताम निवासी लामपुरी के द्वारा तेजगति एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर एक्सीडेंट करने से ईलाज पश्चात उसे चोट आई है. मामले की शिकायत पर चालक महेश नेताम के विरुद्ध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें