सड़क दुर्घटना मेें मृृतकों के परिजनों को सहायता राशि स्वीकृत - CG Sandesh

सड़क दुर्घटना मेें मृृतकों के परिजनों को सहायता राशि स्वीकृत

सड़क दुर्घटना में मृृत चार व्यक्तियों के परिजनो के लिए कलेक्टर श्री चन्दन कुमान ने 25-25 हजार रूपये के मान से 01 लाख रूपये की सहायता राशि स्वीकृत किये हैं। अंतागढ़ तहसील के ग्राम ऐड़ानार निवासी 30 वर्षीय प्यारीबाई मरकाम की सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने के प्रकरण में उनकी पुत्री कुमारी सुमंब मरकाम के लिए 25 हजार रूपये तथा ग्राम सेमरापारा निवासी 31 वर्षीय माधव ध्रुव की मृत्यु होने पर उनकी पत्नी श्रीमती संतोषी ध्रुव के लिए 25 हजार रूपये स्वीकृत किये गये हैं। इसी प्रकार कोण्डागांव जिले के तहसील फरसगांव के चनियागांव निवासी 40 वर्षीय नरेन्द्र कामड़े की मृत्यु के प्रकरण में उनकी पत्नी श्रीमती चेमलीबाई के लिए 25 हजार रूपये और राजनांदगांव जिला के तहसील छुरिया के ग्राम धनगांव निवासी गठियाबाई की सड़क दृर्घटना में मृ्त्यु होने के प्रकरण में उनके निकटतम वारिस देवप्रकाश मण्डावी के लिए 25 हजार रूपये की सहायता राशि स्वीकृत किया गया है। स्वीकृत सहायता राशि का भुगतान हितग्राहियों को तहसीलदार अंतागढ़ के माध्यम से किया जायेगा।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें