नवनियुक्त एसडीएम सरायपाली नम्रता जैन द्वारा शत प्रतिशत टीकाक... - CG Sandesh

नवनियुक्त एसडीएम सरायपाली नम्रता जैन द्वारा शत प्रतिशत टीकाकरण किए जाने वाले गांवो का भ्रमण किया

सरायपाली विकासखंड सरायपाली में नव पदस्थ अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नम्रता जैन के द्वारा छत्तीसगढ़ उड़ीसा सीमा के पास स्थित ग्राम घाटकछार व पंडरीपानी में संचालित कोरोना टीकाकरण केंद्र एवं आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण स्वास्थ्य विभाग के खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर नारायण साहू, विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक शीतल सिंह, खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी टी आर धृतलहरे के साथ किया गया ।ग्राम घाटकछार पहुंचते ही यहां के सरपंच बिरंची बैताल द्वारा एसडीएम मैडम का आत्मीय स्वागत किया गया तथा सरपंच द्वारा बताया गया कि ग्राम पंचायत के आश्रित अन्य ग्रामों में शत प्रतिशत टीकाकरण का कार्य पूरा किया जा चुका है एवं पंचायत मुख्यालय को भी अति शीघ्र पूर्ण कोरोना टीकाकृत कर दिया जाएगा।


एसडीएम मैडम द्वारा ग्रामीणों की समस्याओं को ध्यान से सुना एवं अति शीघ्र समाधान का आश्वासन देते हुए आम जनता से अपील किया कि आप सभी लोग स्वयं कोरोना का टीका लगवाएं एवं पास पड़ोस के लोगों को प्रेरित करके ग्राम घाटकछार को पूर्ण टीकाकृत गांव बनाने में सहयोग प्रदान करें इसी तारतम्य मे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से उनके पास उपलब्ध वजन मशीन, हिमोग्लोबिन जांच मशीन, कुपोषित बच्चों की जानकारी बारे में विस्तृत जानकारी लिया एवं स्वास्थ्य विभाग को विकासखंड सरायपाली के आम नागरिकों को शत-प्रतिशत टीकाकृत करने हेतु अति शीघ्र प्लान बनाने हेतु निर्देशित किया गया उपरोक्त गांव के टीकाकरण दल के स्वास्थ्य कर्मचारी ढेबर मालाकार, भरत लाल नायक, जितेंद्र बरिहा टिकेलाल तांडे मिथिलेश बोयर, कल्पना बैताल के कार्यों का प्रशंसा किया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें