सरायपाली का ग्राम भालूकोना हुआ कोरोना पूर्ण  टीकाकृत गांव  - CG Sandesh

सरायपाली का ग्राम भालूकोना हुआ कोरोना पूर्ण टीकाकृत गांव

विकासखंड सरायपाली के अंतिम छोर में स्थित ग्राम भालूकोना जिसकी जनसंख्या 500 है के 18 से 44 आयु वर्ग के समस्त हितग्राहियों को दिनांक 3 जून 2021 को कोरोना टीका लगाकर इस गांव को पूर्ण टीकाकृत गांव घोषित किया गया है इस टीकाकरण अभियान में सरपंच चितरंजन प्रधान पंच एवं गांव के गणमान्य नागरिकों का विशेष सहयोग रहा है ज्ञातव्य हो कि महासमुंद जिले में सेक्टर तोषगांव के ग्राम अर्जुंडा को सर्वप्रथम 18 से 44 वर्ष की आयु वर्ग को कोरोना पूर्ण टीकाकृत गांव घोषित किया गया था इस कार्य में स्वास्थ्य विभाग के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ नारायण साहू, विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक शीतल सिंह व खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी टी आर धृतलहरे का कुशल मार्गदर्शन मिला साथ ही पंचायत विभाग, राजस्व विभाग, शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास के अधिकारी एवं कर्मचारियों का आपस में समन्वय के साथ सहयोग के कारण ही पूर्ण टीकाकरण का कार्य सफल हो पाया है तोषगांव सेक्टर सुपरवाइजर सुरेश पटेल जो कि ऊर्जावान, दृढ़ संकल्प के धनी है के द्वारा ग्रामीणों को टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित करते हुए अभी तक सेक्टर तोषगांव के 3 गांवों को पूर्ण टीकाकृत करवा चुके हैं इस टीम में ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक ललिता विशाल, पटवारी तनुजा साव ,शिक्षक मनोरंजन प्रधान, सचिव अरुण, सत्यम ग्रामीण कार्यकर्ता, मितानिन उषा बाई, कोटवार अभिमन्यु का कार्य सराहनीय रहा है.


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें