आए दिन शराब पीकर पति करता था मारपीट, परेशान पत्नी ने दर्ज करवाई रिपोर्ट.
अपने पति के शराब पीकर मारपीट करने से परेशान होकर एक पत्नी ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है, मामला भानुप्रतापपुर के ग्राम हाटकोंदल का है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित नंदनी बाई फरदिया का पति मूलचंद फरदिया शराब पीने का आदी है, तथा शराब पीकर घर आकर आए दिन गाली गलौच कर मारपीट करता रहता है.
पीड़िता का पति 3 जून 2021 को रात्रि करीब 9/00 बजे शराब पीकर घर आया एवं अपने माँ-बाप को मां बहन की गाली गलौच देने लगा. गाली गलौच देने से जब पीड़िता ने अपने पति से मना किया तो उसका पति तू चुपकर तुझे बताता हूं यही गांड दूंगा धमकी देते हुए अश्लील गाली गलौच किया और पीड़िता नंदनी को घसीटते हुए आंगन में ले जाकर हाथ मुक्का से मारपीट किया.
पीड़िता के शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति मूलचंद फरदिया के विरूद्ध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.