सरायपाली : महिला को अपने घर ले जाकर दी जान से मारने की धमकी,... - CG Sandesh

सरायपाली : महिला को अपने घर ले जाकर दी जान से मारने की धमकी, फिर जबरदस्ती बनाया शारीरिक संबंध, शिकायत दर्ज

सरायपाली थाना अंतर्गत ग्राम चकरदा से एक महिला को जबरदस्ती बहला फुसलाकर भगाकर अपने घर ले जाकर जान से मारने की धमकी देकर बलात्कार करने वाले पर मामला दर्ज किया गया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी राकेश जांगड़े पिता नंदुलाल जांगड़े निवासी हिन्द, थाना – सारंगढ़ प्रार्थीया को उसके घर ससुराल के सामने, ग्राम चकरदा से 8 जून को रात करीब 1:30 बजे प्रार्थिया के इच्छा के विरूद्ध जबरदस्ती बहला फुसलाकर भगाकर अपने घर ले गया और वहां पर परिरूद्ध कर रखने एवं मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर 30 जून तक जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने 366, 342, 323, 506, 376, (2) (5) भादवि का अपराध कायम कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें