सरायपाली : ग्राहको की ईएमआई एकत्र कर भागा बैंक कर्मचारी.
सरायपाली थाना में ग्राहको की ईएमआई एकत्र कर भागने वाले पर मामला दर्ज किया गया है. उक्त आरोपी बैंक में कृषि और ग्रामीण बैंकिग वित्त विभाग में कार्य करता था
बैंक के सहायक प्रबंधक सूर्यकांत तिवारी ने पुलिस को बताया कि एक्सिस बैंक के वर्ष 2019 के माह अगस्त में आडिट के दौरान पता चला कि संजय दुबे पिता भीम प्रसाद दुबे निवासी झपल, जिला मुगेली द्वारा एक्सिस बैंक सरायपाली ब्रांच में कृषि और ग्रामीण बैकिंग वित्त विभाग में काम करते हुए ग्राहको की ईएमआई एकत्र की ओर ईएमआई की राशि 1,71,580 /- रूपये को लेकर भाग गया.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 409-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें