चोरों ने आदर्शनगर में दो सुने मकान को बनाया निशाना, ताला तोड़कर लाखों के गहने नगदी रकम को किया पार.
कांकेर के आदर्शनगर में दो सुने मकान के चोरी होने का मामला सामने आया है, दोनों ही मामले में घर के लोग कहीं बहार गए हुए थे, तभी चोरों ने मौके का फायदा उठाया और ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया.
प्राप्त जानकारी के अनुसार आर्दशनगर की निवासी सीमा महादेवकर 2 अप्रैल 2021 के करीब 3.00 बजे अपने बच्चो के साथ घर का दरवाजा आलमारी को लॉक की. तथा चाबी को घर के पंलग के पास दराज मे रखी. और घर के दोनो दरवाजा का चाबी को अपने पड़ोसी प्रभु साहू को दे दी थी.
इसके बाद 4 जुलाई 2021 के 11:30 बजे सीमा के घर मे काम करने वाली तारा बाई ने उसे फोन कर बताया की उसके घर का ताला टुटा हुआ है, जिसपर सीमा को चोरी का अभास हुआ तो वह भिलाई से वापस घर आई तो देखी कि उसके दरवाजा का ताला टुटा हुआ था, आलमारी खुली हुई थी, सामान अस्त व्यस्त बिखरा हुआ था. आलमारी मे रखे सामान एक सोनी कंपनी का कैमरा कीमती 8000/ रूपये, सोने का झुमका एक जोडी कीमती 18,700/ रूपये ,एक मोती हार कीमती 2000/ रूपये एवं नगदी रकम नगदी रकम 10000/ रूपये कुल 38,700/ रूपये नही था। जिसे कोई अज्ञात चोर मेरे घर के दरवाजा का ताला तोडकर चोरी कर ले जा चूका था.
जबकि आदर्श नगर के संदीप कोरडे जब 30 जून 2021 के सुबह करीब 11.00 बजे अपने पुरे परिवार के साथ मम्मी का ईलाज कराने के लिए नागपुर निकले थे, जो घर का दरवाजा आलमारी को लॉक कर चाबी को घर मे डिब्बा मे रखक्रर एक सेट दरवाजा का चाबी पड़ोसी मनोज केशरी को देकर चले गये.
इसके बाद 4 जुलाई 2021 के 12.25 बजे संदीप को उसके पडोंसी दीपक शर्मा ने फोन करके बताया की घर का ताला टुटा हुआ है, तब संदीप को चोरी का आभास हुआ, तो वह नागपुर से घर वापस आये तो देखा सामने का चैनल गेट का ताला टुटा हुआ था उसके बाद अंदर जाकर देखा तो आलमारी खुला हुआ था एवं लकर टुटा हुआ था, आलमारी के अंदर कुल 70,000/ रूपये नही थे, तथा आलमारी मे रखे विडियो कैमरा पेनासोनिक , सिस्का ट्रिमर , टाईटन घड़ी , चांदी का पायल, बिछिया एवं चांबी का गुच्छा नही था.
संदीप ने बताया कि कोई अज्ञात चोर उसके घर के दरवाजा का ताला को तोडकर घर अंदर घुसकर आलमारी के लाकर को तोडकर आलमारी मे रखे नगदी रकम 70000/ रूपये एवं समान विडियो कैमरा पेनासोनिक , सिस्का ट्रिमर , टाईटन घड़ी , चांदी का पायल, बिछिया , चांबी का गुच्छा जिसकी अनुमानित कीमत 21,000/ जुमला कुल 91000/रूपये का नगदी रकम एवं सामान को चोरी कर ले गया.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने दोनों ही मामलो में धारा 380-IPC, 457-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.