घर के बाहर खड़ी मोटरसायकल चोरी..
अंतागढ़ थाना अंतर्गत ग्राम तहकाल में घर के बाहर खड़ी मोटरसायकल को रात्रि में कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया, जिसपर रिपोर्ट दर्ज करवाया गया है.
दानेशाय मंडावी ने पुलिस को बताया कि वह वर्तमान में तहकाल में पार्वती कुमेटी के यहां रहता है, जहाँ दिनांक 30 जून 2021 को शाम वह अपने मोटर सायकल क्रमांक CG-19-BG-4593 सी.बी.साईन को घर के बाहर रखा था, और रात्रि में खाना खाकर सो गया था.
इसके बाद रात्रि करीब 10.00 बजे बाथरूम में उठा तो देखा कि उसका मोटर सायकल घर के बाहर नहीं था, जिसका आसपास पता किया, पता नहीं चला. प्रार्थी ने बताया कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसके मोटर सायकल को चोरी कर ले चूका था. मामले की शिकायत पर पुलिस ने धारा 379-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें