रास्त में खड़े लोगों की नहीं की फोटोग्राफी इसलिए हाथ मुक्का से कर दी पिटाई.
कांकेर थाना अंतर्गत गोविंदपुर में फोटोग्राफी कर वापस लौट रहे एक व्यक्ति ने जब रास्त में खड़े 4 लोगों की फोटो नहीं खिंची तो उसकी चार लोगों ने हाथ मुक्का से पिटाई कर दी. जिसकी शिकायत पीड़ित ने पुलिस में की है.
संजय कुमार साहू ने पुलिस को बताया कि 4 जुलाई 2021 को करीबन 02.00 बजे वह तुलसी राम साहू के घर पुजा कार्यक्रम मे फोटोग्राफी करने के लिये गया था. और वहां से फोटोग्राफी कर वापस अपने घर गोविन्दपुर जाते समय रास्ते में चंद्राकर किराना स्टोर्स गोविन्दपुर के पास, किशन मंडावी, विरेन्द्र पाल, कपिल कुमार और देव सिह मंडावी ने संजय की रोक कर हम लोगो को फोटो खीचो बोला और जब वह फोटो खिचने से मना किया तो उन लोगो संजय के साथ साथ अश्लील मां बहन की गाली गलौच करने लगे तो संजय वहां से वापस आ गया.
इसके बाद संजय घर वापस आने के बाद घर के जरूरी काम से बाजार पारा गोविन्दपुर गया था कि शाम करीबन 05.30 बजे वे चोरो लोग शिव मंदिर गोविन्दपुर के पास संजय को बोले कि तुम क्यो हम लोगो को फोटो नही खीचे. और ऐसा बोलकर अश्लील मां बहन की गाली देते हुए होशियार बनता है कहकर जान से मारने की धमकी देते हुये हाथ मुक्का लात से मारपीट किये. जिससे संजय को चोट आई. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.