जिला विकास एवं निगरानी समिति की बैठक 8 को
जिला विकास समन्वक एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक 8 जुलाई दिन गुरूवार को पूर्वान्ह 11 बजे से कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद मोहन मण्डावी की अध्यक्षता में जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित किया जाएगा। बैठक में केन्द्रीय, राज्य एवं स्थानीय प्रशासन संचालित योजनाओं, कार्यक्रमों के विभागीय प्रगति की समीक्षा तथा उसके पर्यवेक्षण संबंधी कार्यवाही पर चर्चा करेगा। कलेक्टर चन्दन कुमार ने उक्त बैठक में सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक जानकारी के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिये हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें