सुरक्षा बलों को नुकसान पहुँचाने नक्सलियों ने लगाया था बम, बीएसएफ की टीम ने किया डी फ्यूज
बड़गांव पुलिस ने अज्ञात नक्सलियों के ख़िलाफ दोडदेकादर के आगे स्टेट हाईवे पर बम लगाये जाने के लिए मामला दर्ज किया है. अज्ञात माओंवादी द्वारा सर्चिंग टीम में लगे सुरक्षा बल को जानमाल का नुकसान पहुंचाना चाहते थे जिसके लिए पहाड़ी जंगल में बम लगाया गया था.
प्राप्त जानकारी के अनुसार 05 जुलाई 21 के करीब 08.25 बजे एडीपी कम डीमाईनिंग हेतु माईलस्टोन 52 बड़गांव के तरफ जिला बल थाना पखांजूर के आरक्षक तथा बीएसएफ बल सहिंत कुल 30 बल मय आर्म्स एम्यूनेशन के सीओबी पीव्ही 34 से रवाना हो गये थे.
इसी दौरान डीमाईनिंग करते हुये दोडदेकादर के आगे स्टेट हाईवे के दाहिने ओर माईलस्टोन 53/4 से लगभग 20 मीटर की दूरी पर एक वयर दिखने पर टीम द्वारा सर्च की कार्यवाही किया गया, तो पहाड़ी जंगल में दो जगह पर तीन-तीन किलो ग्राम का दो कुकर बंम व एक टीफिन बंम जमीन में गढ़ा हुआ मिला जिसे डी फ्यूज कर विस्फोट (नष्ट) कराया गया. पुलिस ने अज्ञात नक्सलियों के ख़िलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, 1908 4 व 5 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया.