शराब  पीकर  जेठ  ने कहा तुम्हारा पति कर्जा करके मरा है, और फ... - CG Sandesh

शराब पीकर जेठ ने कहा तुम्हारा पति कर्जा करके मरा है, और फिर की मारपीट.

कोरर थाना अंतर्गत ग्राम अण्डी में एक महिला से उसके जेठ द्वारा शराब पीकर मारपीट करने एंव मानसिक एंव शारीरिक प्रताडना करने पर मामला दर्ज किया गया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुनीता साहू पति स्व. तिलक राम साहू 3 जुलाई 2021 को रात करीब 9 बजे घर में थी. तभी उसका जेठ कौशल साहू शराब पीकर आया और सुनीता के पति स्व. तिलक राम के मृत्यु के बारे में कहते हुए सुनीता से कहा कि तुम्हारा पति मुझे कर्जा करा कर मरा है एंव तुम लोग तिलक को गला दबाकर मारे हो. इसके बाद वह सुनीता के साथ गाली गलौच देते हुए गाल एंव हाथ को हाथ से मारपीट किया. सुनीता ने बताया कि उसका जेठ कौशल धमकी देता रहता है कि तुमको सुख चैन से रहने नही दुंगा.

सुनीता ने बताया कि वह बोर के पानी को  पडोस खेत वाले मांगा तो इसी बात पर उसकी लड़की अंजली साहू सुनीता के लडके के साथ भी झगडा किया एंव मारपीट किया जबकि उक्त बोर उसके खाता के (पति स्व. तिलक राम के नाम) जमीन में है. मामले की शिकायत पर ने धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें