भाई ने नहीं दी बैल बिक्री की रकम तो देवरों ने मिलकर की भाभी ... - CG Sandesh

भाई ने नहीं दी बैल बिक्री की रकम तो देवरों ने मिलकर की भाभी से मारपीट.

नगर के कंकालीनपारा में बैल बिक्री की रकम नहीं देने पर दो भाइयों ने अपने भाभी से मारपीट कर दी. जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

सुंदर पटेल ने पुलिस को बताया कि उनलोग 5 भाई है, सुन्दर के पास एक बैल था एवं एक बैल उसके पिताजी जगदीश पटेल का था, जिसमे सभी 5 भाईयों का हक था.

उक्त दोनों बैल को  मार्च अप्रैल 2020 मे मैं बैल का जोड़ी बनाकर 9000/ रूपये मे बिक्री किया था, जिसका उक्त बिक्री की रकम कर 4500/  रूपये सुन्दर  अपने भाइयों को बाद में दुंगा बोला था.

सुन्दर के घर मे आवश्क कार्य होने के कारण वह उक्त रकम को खर्च कर डाला और भाईयों को बोला कि मेरा पास पैसा होगा तो दे दुंगा, लेकिन उसी पैसे की बात को लेकर उसके भाई कृष्णा पटेल और महत्रु पटेल आये दिन शराब पीकर सुन्दर एवं उसकी पत्नि के साथ गाली गलौच करते रहते है.

5 जुलाई 2021 को जब सुन्दर काम से कांकेर आया हुआ था कि करीबन शाम 05.30 बजे कृष्णा पटेल और महत्रु पटेल सुन्दर की पत्नी के साथ मारपीट किये, जिसस वह बेहोश हो गई.

इसके बाद इस घटना के संबंध मे जब सुन्दर ने अपनी पत्नि को पुछा तो बतायी कि उसका देवर कृष्णा पटेल और महत्रु पटेल घर मे आये और तुम लोग बछुआ को बेचे हो उसका पैसा कब दोगें कहकर अश्लील गाली गलौच करते हुये जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का एवं लात से मारपीट किये.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें