नक्सली पीडि़त व्यक्तियों के लिए क्षतिपूर्ति राशि स्वीकृत, रोड निर्माण कार्य में लगे 12 चक्का वाहन को नक्सलियों ने लगाया था आग
नक्सली पीडि़त व्यक्तियों की सुरक्षा व पुनर्वास के लिए स्वीकृत कार्ययोजना के तहत् कलेक्टर व चन्दन कुमार की ओर से तीन पीडि़त व्यक्तियों को 9 लाख 40 हजार रुपए का क्षतिपूर्ति सहायता राशि स्वीकृत किया गया है।
ग्राम कड़मे व सोड़वापारा के बीच रोड निर्माण कार्य में लगे 12 चक्का वाहन को नक्सलियों की ओर से जलाये जाने पर वाहन मालिक भानुप्रतापपुर सुभाषपारा निवासी निलेश जायसवाल के लिए 3 लाख रुपए तथा मोटाबोदेली पहाड़ी माइंस में 10 चक्का और 12 चक्का वाहन को नक्सलियों की ओर से जलाये जाने पर जवाहर नगर भानुप्रतापपुर निवासी मनप्रीत सिंह के लिए 06 लाख रुपए स्वीकृत किया गया है। कलेक्टर चन्दन कुमार ने पुलिस अधीक्षक कांकेर द्वारा अनुशंसा किये जाने पर आत्मसमर्पित 4 नक्सलियों के लिए 10-10 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि स्वीकृत किये है।
अन्य सम्बंधित खबरें