कलेक्टर ने किया नक्सल पीडि़त परिवारों के लिए 10 लाख रुपए स्वीकृत
नक्सली हिंसा में घायल एक व्यक्ति और घटना में मृत एक व्यक्ति के परिवार के लिए कलेक्टर चन्दन कुमार ने 10 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत किये हैं। ग्राम मंडागांव थाना बडग़ांव निवासी घस्सूराम उसेण्डी की नक्सलियों की ओर से 31 अगस्त 2020 को हत्या कर दी गई थी, जिसके प्रकरण में कलेक्टर की ओर से मृतक की पत्नी सुकमाय बाई उसेण्डी के लिए 5 लाख रुपए स्वीकृत किया जाकर सहायता राशि को लाभार्थी के पक्ष में सावधि जमा खाता खोलने और न्यूनतम 3 वर्ष की लॉकइन अवधि के लिए उस खाते में राशि को जमा करवाने के लिए एसडीएम पखांजूर को निर्देशित किया गया है। इसी प्रकार नक्सली हिंसा में घायल ग्राम आमागढ़ थाना दुर्गूकोंदल निवासी महेश वासुदेव के लिए कलेक्टर चन्दन कुमार की ओर से 4 लाख 86 हजार 106 रुपए स्वीकृत किये गये हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें