अंग्रेजी शराब दुकान के सामने पिस्तौल लहराकर करने लगे फायर, डर के कारण बुलानी पड़ी पुलिस
पखपांजूर पुलिस ने पिव्ही 55 जाने वाले रोड़ पर स्थित अंग्रेजी शराब दुकान के सामने खुले मैदान में पिस्तौल लहराकर फायर करने वालों को गिरफ्तार किय है.
घटना 06 जुलाई 21 की है जब पुलिस को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि पखांजूर से पिव्ही 55 जाने वाले रोड़ पर स्थित अंग्रेजी शराब दुकान के सामने खुले मैदान में दो व्यक्ति शराब के नशे में हैं एवं उनमें से एक व्यक्ति पिस्तौल लहराकर फायर किया है, दोनों व्यक्ति एक राय होकर पिस्तौल लहरा कर लोगों को आतंकित कर रहे हैं.
मुखबीर से सुचना के बाद पुलिस मौके पर आरोपी अविनाश चिकवा एवं सुरेश कुमार नेताम को एक राय होकर अपने कब्जे में रखे पिस्तौल लहराकर पिस्तौल से 2 राउण्ड फायर आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया जिन्होंने अपना नाम अविनाश चिकवा पिता रमेश कुमार उम्र 26 वर्ष निवासी बडगांव एवं सुरेश कुमार नेताम पिता रामदास नेताम उम्र 29 वर्ष निवासी बडगांव होना बताया तथा दोनों ने एक राय होकर फायर करना स्वीकार किया.
पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाशी ली गई तो आरोपी अविनाश चिकवा के कमर में खोंच कर रखा हुआ 0.32 बोर सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल तलाशी के दौरान बरामद हुआ जिसका बाड़ी नंबर 179103553, पिस्तौल में लगी भरी मैगजीन में 04 लाइव राउंड एवं एक लाइव राउंड चेंबर में लोडेड होना पाया गया.
तथा आरोपी सुरेश कुमार नेताम की तलाशी में उसके पहने पेंट के पैकेट से पिस्तौल लाइसेंस बरामद हुआ जिसका लाइसेंस नंबर DMK/JC/T/35 दिनांक 16.03.2016 है तथा 10 जिंदा राउण्ड एवं मौके पर तलाशी के दौरान दो फायर शुदा खाली केस बरामद हुए.
आरोपियों ने पुलिस को फायर करने का कोई समुचित जवाब नहीं दिया तथा लाइसेंस में उलेखित 10 राउण्ड कारतूस के अतिरिक्त शेष 03 राउण्ड कारतूस के संबंध में भी समुचित जानकारी प्रस्तुत नहीं किया.
पुलिस ने बताया कि आरोपी लाइसेंसी पिस्तौल को सार्वजनिक स्थल पर लहराते हुए सार्वजनिक स्थल पर दो राउंड कारतूस फायर कर आम जनों को आतंकित करने का अपराध घटित करना पाये गए. जिसपर धारा 25,27,30 आर्म्स का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.