बोलने में असमर्थ बच्चे की महिला ने की पिटाई
प्राप्त जानकारी के अनुसार चारामा थाना अंतर्गत ग्राम जैसाकर्रा में 5 जुलाई 21 को शाम करीबन 05.00 बजे विजिया लक्ष्मी पवार का छोटा बेटा तिरूपति पवार जो बोल नही सकता वह रोते हुए घर आकर अपने माँ को ईशारा से बताया कि मुझे मारपीट किया है.
इस बात पर तिरूपति की माँ विजिया घर के बाहर निकली तो उसका बेटा तिरूपति उंगली दिखाकर इशारे से बताये कि देवऋषि पति चेतन निषाद ने उसके साथ मारपीट किया है. जिसपर विजिया लक्ष्मी अपने बेटा यशराज को देवऋषि को जा बुलाकर लाना बोलकर भेजी, तो देवऋषि यशराज को मां बहन की अश्लील गाली गुप्तार कर मारने पीटने लगी.
घटना को देखकर विजया लक्ष्मी अपने पति को भेजी जो झगड़ा लड़ाई को छुड़ाये, मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी महिला पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है।
अन्य सम्बंधित खबरें